फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर परिवार के खिलाफ अपने ही महिला सदस्य को मारने का मामला दर्ज बरमाल गांव में स्थानीय युवक जो कि अपनी कार में कहीं जा रहा था

विज्ञापन
बिश्नाह में प्रदर्शन करते युवक। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव वरमाल में गुज्जर समुदाय के एक परिवार के खिलाफ अपने ही महिला सदस्य को मारने का मामला दर्ज कराया गया है। महिला का इलाज जम्मू जीएमसी में चल रहा है। उधर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव वरमाल में स्थानीय लोगों में कुछ दिन से तनाव बना हुआ है। इसके चलते वीरवार को गांव में माहौल बिगड़ गया। सुनील कुमार पुत्र प्रीतम लाल कार से कहीं जा रहा था। रास्ते में गुज्जर समुदाय के जानवर होने के कारण उसको रास्ता नहीं मिल पाया। इसके बाद गुज्जर परिवार और सुनील कुमार की रास्ता छोड़ने को लेकर तकरार हो गई। जब सुनील कुमार ने इसकी शिकायत बिश्नाह थाने में करने की बात की, तो गुज्जर समुदाय के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर लाठी से सिर पर वार कर दिया। ताकि इसका जिम्मा गांव के लोगों पर लगा सके। इस दौरान इस पूरे दृश्य को मोबाइल में कैद कर लिया गया। उन्होंने इस घटना की पूरी जानकारी थाना प्रभारी को दी। इस पर पुलिस ने बिल्ला इमाम हुसैन मुस्ताक पुत्र मोहम्मद शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिस परिवार की महिला पर हमला किया गया उसकी पहचान रानू पत्नी इमाम दीन के रूप में हुई। उसका इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुज्जर समुदाय इलाके का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इन्होंने अपनी महिला को मारने के बाद स्थानीय लोगों पर मामला दर्ज करा रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र के युवा तहसीलदार सोहन सिंह राणा से मिले। उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक टीम का गठन कर इस मामले की जांच कराई जाएगी ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें