दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में दो जगह कासो चलाया गया। मंगलवार को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि जिले के पांपोर इलाके के मीर मोहल्ला, कदलबल में कुछ आतंकियों की मूवमेंट है।
इसके आधार पर सेना की 50 आरआर, 185 सीआरपीएफ और एसओजी द्वारा इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया।
शाम को जिले के नेवा इलाके के वानी मोहल्ला में भी आतंकियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों द्वारा साझा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स सील कर दिए गए थे और घरों की तलाशी भी ली गई।