फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Mon, 26 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सतवारी क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सेना व पुलिस ने सतवारी, बेली चराना क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुबह करीब तीन घंटे तक अभियान चला और सभी नाकों को भी अलर्ट किया गया। देर शाम तक पुलिस की क्षेेत्र में गश्त जारी रही। 
विज्ञापन


सुबह चार बजे के करीब टाइगर डिवीजन के सैन्य अस्पताल के आसपास संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली। सुबह सुआंजना, रायपुर सतवारी क्षेत्र से शहर के निकले लोगों ने तीन चार लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा।

सैन्य क्षेत्र के करीब इन संदिग्ध को देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीमें  बेली चराना, सतवारी क्षेत्र के आसपास पहुंची। सेना ने भी सूचना मिलने पर पूरे क्षेत्र को घेर लिया। सैन्य प्रतिष्ठान व टाइगर डिवीजन में सेना जवानों के क्वार्टरों की सुरक्षा को कड़ा कर दिया। क्षेत्र के पास ही तवी नदी है। तवी किनारे कई बार आतंकी मूवमेंट की सूचना पहले भी मिलने के कारण पुलिस ने विशेष एहतियात बरता।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दर्जनों लोगों से की गई पूछताछ

Indian Army - फोटो : File Photo
उड़ी, नगरोटा में सैन्य शिविरों पर आतंकी हमले के बाद सेना ने भी अलर्ट दिखाया। पूरे क्षेत्र में जवानों को अलर्ट किया। रोड़ ओपनिंग टीम ने भी सभी सड़कों की जांच की व तवी किनारे का जायजा लिया। निरीक्षण करने के बाद शाम तक पूरा क्षेत्र अलर्ट रहा। सैन्य शिविर व अस्पताल में प्रवेश द्वार पर चौकसी बरती गई।

तलाशी अभियान चलाने के बाद पूरे क्षेत्र को अलर्ट रखा गया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र भारत पाक अंतर राष्ट्रीय सीमा से करीब 20 किमी दूरी पर है। तवी क्षेत्र से पहले भी कई बार आतंकी घुसपैठ हो चुकी है और हथियार बरामद हो चुके हैं। जिसके कारण सूचना को गंभीरता से लिया गया है।

क्षेत्र से करीब एक दर्जन लोगों से भी पूछताछ की गई। बेलीचराना में भी विशेष तलाशी ली गई। इस क्षेत्र में श्रमिक व मजदूर तबके के लोग रहते हैं। उनसे भी पूछताछ हुई है। फिलहाल कहीं से भी कोई खास संदिग्ध या आतंकी की सूचना नहीं मिल पाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें