फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पता चलेगी आतंकियों की हर गतिविधि, सेना ने किये अभूतपूर्व इंतजाम

Mon, 26 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सैन्य शिविर व प्रमुख प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमलों के बाद सेना ने सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। नगरोटा हमले में आतंकियों के आने जाने के रास्तों का पता नहीं चलने के बाद सेना ने हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को यह फैसला किया है।
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहे क्षेत्रों व सैन्य इलाकों से सटे मोहल्लों के आसपास कैमरे लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। चिनार एवं टाइगर डिवीजन में सबसे पहले कैमरे लगाने का कार्य शुरू होगा। नगरोटा में व्हाइट नाइट कोर के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। सभी वाहनों की भी विशेष जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीमा पार से आतंकी गतिविधियां बढ़ी

आतंकी गतिविधियां बढ़ी - फोटो : social media
​नगरोटा में 29 नवंबर की आधी रात के बाद फिदायीन हमले के बाद सेना की उत्तरी कमान ने सभी कार्यालयों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया है। कश्मीर मेें भी इस पर काम शुरू हो गया है।

जम्मू में नगरोटा के अलावा सतवारी के पास ही सैन्य क्षेत्र से सटे बेलीचराना में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे । इस क्षेत्र में कई बार आतंकी व ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े गए हैं। आतंकियों के आने-जाने की भी सूचना है। सीमा पार से आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें