फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मार्च से जम्मू विश्वविद्यालय में साइंस कांग्रेस

Tue, 03 Mar 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में आगामी 14 से 16 मार्च को हो रही 10वीं जेके साइंस कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस में युवा शोधकर्ता आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जुड़ेंगे। इसमें राज्य और दूसरे राज्यों से करीब सात सौ शोधकर्ता शिरकत कर अनुभवों को साझा करेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त विकास के लिए विज्ञान और तकनीक विषय पर हो रही इस कांग्रेस में विज्ञान और तकनीक से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें संयुक्त विकास, पर्यावरण स्रोतों के संरक्षण, आईटी और आईसीटी की खोजें, स्वास्थ्य और मार्जिनाइल्जड ग्रुप के विकास, विज्ञान और तकनीक की नीतियां आदि विषयों पर शोधकर्ता चर्चा करेंगे।

इसमें युवा वैज्ञानिकों तक आधुनिक विज्ञान और साइंस की अहम जानकारी पहुंचाने पर काम होगा। इसमें जोर दिया जाएगा कि देश और समाज के विकास में विज्ञान और तकनीक का किस तरह से प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन


कांग्रेस के दौरान प्लीनेरी और तकनीकी सेशन का आयोजन किया जाएगा। यह कांग्रेस युवा शोधकर्ताओं के लिए उनके काम को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने का सुनहरी मौका है। इससे पूर्व जम्मू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर की 101वीं इंडियन साइंस कांग्रेस की मेजबानी कर चुका है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें