फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल में बच्ची को मिड-डे-मील मांगना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाकोट के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल अपर स्योला में मिड-डे-मील (दोपहर का खाना) मांगने पर अध्यापक ने पहली कक्षा की बच्ची को बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन


अध्यापक की पिटाई से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिवार के सदस्यों ने बच्ची को मेंढर अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

परिवार के सदस्यों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मामले में अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और दोपहर का खाना स्कूल में न मिलने की उच्च स्तर पर जांच भी करवाने का मुद्दा उठाया है। घटना सरकारी प्राइमरी स्कूल अपर स्योला, बालाकोट, मेंढर की है। लोकेज खान (4) पहली कक्षा की छात्रा
विज्ञापन

विज्ञापन

स्कूल में कई द‌िनों से नहीं द‌िया जा रहा था खाना

पिता आसिफ इकबाल खान का आरोप है कि प्राइमरी स्कूल में काफी दिनों से खाना नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण वह अपनी बच्ची को खाना खुद टिफिन में पैक करके देते हैं।

मंगलवार दोपहर उनकी बच्ची लोकेज खान को अध्यापक से सिर्फ यह पूछना इतना महंगा पड़ गया है कि अध्यापक जी उन्हें आप खाना क्यों नहीं देते हैं। उन्हें खाना घर से लाना पड़ता है। बस फिर क्या था, बच्ची की बात का अध्यापक को इतना बुरा लगा कि उन्होंने लोकेज खान की पिटाई शुरू कर दी।

उसे बच्ची को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह बेहोश हो गई। किसी तरह से अभिभावकों को खबर मिली तो बच्ची को मेंढर के अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके साथ ही उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें