फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैय्यद सलाहुद्दीन ने किया बुरहान की बरसी पर एक हफ्ते कश्मीर बंद का एलान

Tue, 27 Jun 2017 08:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सैयद सलाहुद्दीन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर एक सप्ताह तक बंद की घोषणा की है। सलाहुद्दीन ने यह एलान यूनाइटेड जेहाद कौंसिल की ओर से किया है। सलाहुद्दीन की ओर से जारी वीडियो में आठ तथा 13 जुलाई को पूरी घाटी में बंद का आह्वान किया गया है। इसके अलावा 10 एवं 11 जुलाई को मारे गए आतंकियों के घर जाकर आर्थिक मदद पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हिजबुल चीफ सैय्यद सलाहुद्दीन को अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। अमेरिका ने कहा कि सलाहुद्दीन तमाम आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है, और आतंकवादियों को मदद मुहैय्या कराता रहा है।

पर पाकिस्तान ने अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है। पाकिस्तान ने कहा है कि मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैय्यद सलाहुद्दीन आतंकवादी नहीं है, बल्कि वो कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानी है। इन नाते उसे पाकिस्तान में रहने की छूट मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें