फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: स्विटजरलैंड की महिला से सेटेलाइट फोन बरामद, लगा जुर्माना, वापसी में लौटाया जाएगा फोन

Wed, 20 Apr 2022 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू एयरपोर्ट पर एक विमान में यात्रियों के सामान की जांच के दौरान स्विट्जरलैंड की एना लुईगिया के बैग से सेटेलाइट फोन मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना अनुमति के सेटेलाइन फोन लाने पर स्विजरलैंड की महिला को अदालत ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उसका फोन भी जब्त किया है। महिला के स्वदेश लौटने पर फोन वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले एना लुईगिया जम्मू के एयरपोर्ट पहुंची थीं। इस दौरान सामान की जांच करते हुए सेटेलाइट फोन बरामद हुआ। इस संबंध में महिला के पास कोई अनुमति नहीं थी। क्योंकि यह मामला विदेशी महिला से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस ने दो दिन के भीतर ही इसका चालान अदालत में पेश कर दिया। जज ने महिला को एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया और फोन जब्त कर लिया। 

सतवारी पुलिस के थानेदार समीर जिलानी का कहना है कि महिला के विरुद्ध इंडियन टेलीग्राफ एक्ट की धारा 20-21 के तहत मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली से जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे एक विमान में यात्रियों के सामान की जांच की जा रही थी। इस दौरान सेटेलाइट फोन मिला। उक्त बैग स्विट्जरलैंड की रहने वाली एना लुईगिया का था। सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने सतवारी पुलिस को इस बारे सूचित किया। इसके बाद महिला को जम्मू से बाहर न जाने के लिए कहा गया और उसे पास के होटल में ठहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें