सांबा पुलिस ने थाना विजयपुर क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में सेना के नकली कर्नल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाम लाल निवासी केसो मन्हासां तहसील रामगढ़ सांबा (अब शिव नगर विजयपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने खुद को सेना का कर्नल बताया और उधमपुर जिले के भाई-बहनों (12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की और 10वीं कक्षा का छात्र उसका भाई) को दाखिला दिलाने का झूठा आश्वासन देकर विजयपुर लाया। आरोपी ने एनसीसी में और बाद में उन्हें बेल्ट फोर्स में भर्ती करवाने को कहा। उसने विजयपुर-रामगढ़ रोड पर उनकी दौड़ने की क्षमता की भी जांच की, और आधी रात को उस लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
लड़की ने शोर मचाया और थाने पहुंची। उसने शिकायत दर्ज कराई। उस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, और आरोपी को गिरफ्तार किया। आईपीसी की धारा 376, 511, 419 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।