फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज्जाद लोन ने पोर्टफोलियो से नाराजगी खारिज की

Fri, 06 Mar 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अलगाववाद से मुख्यधारा में लौटे निर्दलीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सज्जाद गनी लोन की कम महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो से नाराजगी और श्रीनगर वापस लौटने की सियासी सरगर्मी के बीच वीरवार को वह ट्विटर पर अवतरित हुए।
विज्ञापन


सोशल साइट पर उन्होंने पोर्टफोलियो के चलते नाराजगी को खारिज किया। लोन के ट्विट के बावजूद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। ट्विटर पर लोन ने कहा कि वह निजी कारणों से कश्मीर वापस लौटे हैं।

उन्होंने कम महत्वपूर्ण विभागों से नाराजगी को भी खारिज करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके श्रीनगर लौटने को नाराजगी से क्यों जोड़ा जा रहा है। बहरहाल, लोन का मोबाइल वीरवार को भी स्विच आफ रहा।
विज्ञापन


इससे चर्चाओं को और हवा मिली। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोन को मनाने की कोशिशें भाजपा और पीडीपी की ओर से की जा रही हैं। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना है कि लोन नाराज नहीं हैं और जल्द ही वह कार्यभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन


पीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं बागवानी, हज और औकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी के कार्यभार न संभालने को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें