फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसर लूटः कांस्टेबल सहित तीन पर मुकदमा, कुछ इस तरह रची थी साजिश

Sun, 10 Nov 2019 10:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीरी केसर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में बंदूक दिखाकर व्यापारी से केसर छीनने के आरोप में राजोरी पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल, पूर्व आतंकी और एक ग्रामीण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की बंदूक और लूटा गया केसर बरामद कर लिया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


एसएसपी युगल मन्हास के अनुसार वारदात सनकारी गांव में हुई थी। शिकायत के अनुसार अफसर हुसैन नामक केसर व्यापारी केसर बेचने निकला था। सनकारी गांव का सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद मुस्तफा शाह पुत्र मोहम्मद जमान शाह उसका परिचित था। उसने पुलिस कांस्टेबल मुश्ताक शाह पुत्र बहादुर शाह और उसके भाई पूर्व आतंकी गुड्डू शाह के साथ अफसर हुसैन को लूटने की योजना बनाई थी।

अफसर हुसैन जैसे ही सनकारी में केसर बेचने पहुंचा तो तीनों ने उसे घेर लिया। बंदूक दिखाकर उसे धमकाया और केसर छीनकर भगा दिया। सूचना पर राजोरी थाना प्रभारी समीर जिलानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम की देखरेख की जिम्मेदारी डीएसपी सुरिंदर खडयार को दी गई। टीम ने आईपीसी की धाराओं और 3/25 इंडियन आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके साथ ही मुस्तफा को दबोच लिया। उसके पास से 12 बोर की बंदूक और केसर बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें