फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश दुनिया के लोग झिड़ी मेले से जुड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अब देश दुनिया में झिड़ी मेले और इससे जुड़ी संबंधित विस्तृत जानकारी आनलाइन पा सकते हैं। इसमें जमींदारी प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाले भारत के पहले क्रांतिकारी किसान बाबा जित्तो की जीवनी को दर्शाया गया है। झिड़ी मेले में हर साल देशभर के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर आस्था जताते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला उपायुक्त सुषमा चौहान ने झिड़ी मेला की एचटीटीपी;झिड़ी.जम्मू.इन वेबसाइट को लांच किया। इस आधिकारिक वेबसाइट को एनआईसी जिला जम्मू की ओर से डिजाइन और विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य देशभर के लोगों को झिड़ी के इतिहास से जोड़ना है।
जिला उपायुक्त ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से अधिक से अधिक लोग झिड़ी मेले की महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़ेंगे। उन्हें झिड़ी मेले के इतिहास के बारे में पता चलेगा। वेबसाइट पर झिड़ी मेले की फोटो गैलरी के अलावा बाबा जित्तो की जीवनी से जुड़े कुछ वीडियो को लिंक किया गया है। इसके अलावा वेबसाइट को अन्य से भी लिंक किया गया है। बाबा जित्तो के दरबार में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं। जिला प्रशासन की ओर से झिड़ी मेले के लिए सभी तैयारियों के अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस साल झिड़ी मेले में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेलों को बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा। झिड़ी मेले का 12 से 20 नवंबर को आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें