फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की तरफ से शनिवार को स्वास्थ्य के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कवींद्र गुप्ता ने कोरोना की तीसरी लहर के मंद पड़ने के बाद भाजयुमो की तरफ से युवाओ की ऊर्जा को सही दिशा देने के उद्देश्य से करवाई गई दौड़ की सराहना की। कहा कि खेलों, दौड़ और व्यायाम आदि से स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ खेल भावना व आपसी भाईचारा भी मजबूत होता हैं। देवेंद्र राणा ने कहा कि दो साल में कोरोना काल का खराब समय सभी ने देखा है। अब जनजीवन एक बार फिर सामान्य हो रहा हैं। ऐसे में युवाओं को स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खेलकूद आदि में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर विनय गुप्ता, भारत भूषण, बलदेव सिंह बलोरिया, अरुण देव सिंह जमवाल और राघव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें