फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षाएं की मांग को लेकर इंजीनियरिंग के छात्रों की भूखहड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान छात्रों ने दिनभर परिसर में नारेबाजी कर आवाज को बुलंद किया। वहीं, मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के बैनर तले इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। शनिवार को सरकारी छुट्टी के बावजूद विद्यार्थी डटे रहे। एनएसयूआई के अध्यक्ष सन्नी परिहार ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठने की वजह से एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई है। निजी एंबुलेंस के माध्यम से उसे जीएमसी में पहुंचाया। बाद में हालत में सुधार होने पर वह फिर संघर्ष में शामिल हो गया। छात्र अंकुश ने कहा कि विवि में उन्हें न कोई डॉकटर मिला है, न ही कोई एंबुलेंस की सुविधा मिली है। विवि प्रशासन के तानाशाह रवैये ने भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर किया है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें