विशनह चोरली मार्ग पर निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। चोरली सड़क मार्ग न बनाए जाने को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। लोगों को आवाजाही में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को सीमावर्ती गांव को जाने वाले लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि उनका समय और पेट्रोल बच जाता है।
यह मार्ग सीमावर्ती अरनिया और पंडोरिया का शॉर्टकट रस्ता है। परंतु इसकी हालत काफी खराब है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे हैं। लोगों ने इसको बनाए जाने को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद तीन माह पहले पीडब्ल्यूडी इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हुई। परंतु जिस किसी को यह सड़क बनाने का काम मिला, उसने 3 माह बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं कराया। आए दिन हो रहे हादसों के कारण क्षेत्र के युवा वीर सिंह चाढ़क के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर सड़क निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।