जिला के कंथान से सावलाकोट सड़क मार्ग को शहीद गुलाब सिंह के नाम किया गया अनावरण।
- फोटो : REASI
रियासी। जिले की कंथान सावलाकोट सड़क को शहीद हेड कांस्टेबल गुुलाब सिंह के नाम पर समर्पित किया गया है। शनिवार को कंथान के मुख्य चौक पर जिला प्रशासन व पुलिस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 19 मार्च 2011 को शहीद हुए हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर डीडीसी जिला अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग, डीसी चरणदीप सिंह, एसएसपी शैलेंदर सिंह और शहीद के परिजन मौजूद रहे। मौके पर कहा गया कि शहीद के परिजनों ने उनको खोने का दुख पाया है। जिसके सम्मान में सड़क का नाम शहीद को दिया गया है। इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्रगीत गाया। वहीं, पुलिस जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मौके पर सभी ने शहीद को सलामी दी। पुलिस तथा प्रशासन ने शहीद के परिजनों से बात कर उनकी परेशानियों की भी जानकारी ली, और आश्वासन दिया कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।