फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अधूरी सड़क को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। दरहाल के डीडीसी सदस्य इकबाल मलिक की ओर से स्वीकृत खोड़ी से दरहाल बस स्टैंड तक 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इस पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

यह सड़क 31 मार्च से पहले पूरी होनी थी लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुई। सड़क पर लगातार उड़ रही धूल से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वीरवार को सड़क का निर्माण कार्य फिर से शुरू करने की मांग करते हुए इसे अवरुद्ध कर दिया। जूनियर इंजीनियर ज़राफ़त अमीन ने लोगों को आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर काम फिर से शुरू हो जाएगा। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने देरी का कारण बजट की कमी बताया। लोगों ने राजोेरी के डिप्टी कमिश्नर और पीडब्ल्यूडी विभाग से आग्रह किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और दरहाल के लोगों की परेशानी को कम करने के लिए सड़क निर्माण में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें