फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में चार दिन बाद हो रही पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के लोगों को तीन व चार दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में आने वाले गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कमल कुमार भट्टी, नीलम सिंह संब्याल, अजय सिंह और नरेश शर्मा ने कहा कि जब इन दिनों ही तीन व चार दिन के बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है तो जब गर्मी अधिक बढ़ेगी तो क्या हाल होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि पहले से ही पानी की किल्लत चल रही है। आगामी दिनों के लिए पहले ही प्रबंध किए जाएं ताकि आम लोगों को पानी की किल्लत से परेशान न होना पड़े। इस बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन विभाग कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक गर्मी पड़ती है तो ऐसे में पानी का संकट बनने से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि कस्बे में पानी की आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

कस्बे के लोगों को 12 लाख गैलन पानी की जरूरत
कस्बे में आबादी बढ़ रही है लेकिन पानी के स्रोत वही पुराने ही हैं। कस्बे के लोगों को हर पानी की आपूर्ति के लिए 12 लाख गैलन पानी की जरूरत है, जबकि विभाग के पास छह से सात लाख गैलन पानी ही उपलब्ध है। ऐसे में हर रोज पानी की आपूर्ति कर पाना जल शक्ति विभाग के लिए काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........

कस्बे में पानी की आपूर्ति करने के लिए विभाग के पास 13 ट्यूबवेल हैं। चार नए ट्यूबवेल शीघ्र ही शुरू किए जा रहे हैं। ऐसे में अभी सात लाख गैलन पानी उपलब्ध है। नए ट्यूबवेल बनने से काफी हद तक पानी की कमी कम हो जाएगी।

-फारूक अहमद

एईई जल शक्ति विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें