फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ाह से बली और कलाह जाने वाली सड़क की हालत बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कंडी क्षेत्र की तहसील खड़ाहबली से क्षेत्र के गांव बली तथा कलाह जाने वाली सड़कों की हालत बदहाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़कों की मरम्मत के लिए वह प्रशासन तथा संबंधित विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद आज तक सड़क की मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजीव कुमार, पूर्व पंच मोहन लाल, सूरम चंद, पूर्व पंच पिरथि राम, तरसेम लाल, राकेश कुमार तथा अखिल कुमार ने बताया कि खड़ाह मुख्यालय से इन दोनों गांवों को जाने वाली सड़क की हालत बहुत खराब है। मिनी बसों में सफर करते समय भय बना रहता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। क्योंकि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, और पहाड़ी क्षेत्र है। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी और सड़क पर चलने वाली मिनी बसों और अन्य वाहनों का स्लिप होने का भी डर बन जाएगा। इसके फलस्वरूप विभाग को चाहिये की इन दोनों सड़कों की तत्काल मरम्मत शुरू कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें