फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Accident: दो गाड़ियों को टक्कर मार पलटी कैंटर बस, एक की मौत, 22 जख्मी, घायलों में छात्र भी शामिल

Wed, 06 Dec 2023 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
Rajouri Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे का पता चलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में जाया जा गया। घायलों में विद्यार्थी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुंछ-राजोरी राजमार्ग के अंतर्गत मंजाकोट से राजोरी आ रही केंटर बस (मिनी बस) पलटने से मौके पर काफी लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से घटना स्थल पर एक ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जीएमसी राजोरी उपचार के लिए पहुंचाया गया है। पुंछ-राजोरी राजमार्ग के अंतर्गत ठंडी कस्सी राधा स्वामी भवन के पास यह हादसा पेश आया। कैंटर मिनी बस में स्कूली बच्चों समेत कुल 35 लोग सवार थे, जिनमें से 22 घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें