फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी के 3 लाख रुपये के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसमें तीन चोर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से चोरी का लाखों का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी कि पेंट फैक्ट्री में चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए तीन संदिग्धों को दबोचा। इन्हाेंने कबूल किया कि चोरी में वे संलिप्त थे। आरोपियों में बिहार का रहने वाला बबलू, नरेला दिल्ली का रहने वाला आजाद और बिहार का रहने वाला रोहित शामिल हैं। इनके पास से 3 लाख की नकदी और एक कैमरा बरामद किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


दुकानों से 6 किलो पॉलीथिन जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी



जम्मू। जेएमसी की हेल्थ विंग ने जानीपुर और रिहाड़ी (जोन-2) की दुकानों से 6 किलो पॉलीथिन को जब्त किया। साथ ही 2600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में हरजीत सिंह एएसओ जोन 2, मोहम्मद युनूस एएसओ, समीर बाली एसआई, आकाश कोहली एसआई, शहनवाज एसआई शामिल थे। हेल्थ अफसर विनोद शर्मा ने कहा कि अभी भी लोग और दुकानदार प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। टीम को रोज चालान करने नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने भेज रहे हैं। मौके पर बताया जाता है कि पॉलीथिन कितना नुकसानदायक है और कैसे सेहत व वातावरण को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें