मीरा साहिब क्षेत्र में मरलिया डाक बंगला के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा समाई। रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक तीन शव बरामद किए गए हैं, एक बच्ची अभी भी लापता है।
जम्मू संभाग के मीरा साहिब क्षेत्र में मरलिया डाक बंगला के पास शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा समाई। कार सवार लोगों में दंपति समेत तीन की मौत हो चुकी है, जबकि लापता बच्ची का तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में आठ लोग सवार थे।
एक अधिकारी ने बताया कि गणेश कुमार नामक व्यक्ति कार चला रहा था। जिसने मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे कार हादसे का शिकार हो गई। कार में आठ लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की बचा लिया गया है। एक बच्ची अभी लापता है, जिसकी उम्र दो महीने बताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। शोकाकुल परिवार के घर पर लोगों का तांता लगा है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ऊपर वाले से प्रार्थना है कि किसी भी तरह से मासूम बच्ची बच जाए।
मासूम की तलाश में नहर का चप्पा-चप्पा खंगाला गया
हादसे के बाद से लापता दो महीने की बच्ची की तलाश में नहर में युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया। नहर का पानी रोकने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों ने काफी दूर तक नहर में उसे तलाश किया, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है।