फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एसआई की मौत

विज्ञापन
road accident in doda, ASI dead - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
डोडा। जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर डोडा भरथ लिंक रोड पर डोडा से मोचान जा रही कार पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक एएसआई की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई नियाज अहमद निवासी मोचान (डोडा) जिला अस्पताल में नर्स का प्रशिक्षण ले रही अपनी बेटी को सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंचा कर वापस घर लौट रहे थे। तभी गैस एजेंसी के निकट उनकी कार (जेके06-4758) बेकाबू हो गई और वह गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू शुरू किया। नियाज को निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिलाधीश डॉ. सागर दत्तात्रय, एसएसपी मोहमद शब्बीर, ऑपरेशन एसपी रविंदर पाल सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर मनोज कुमार ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। अपने सहयोगी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें