फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बिजली कर्मी की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। शेखुपुर गांव के पास मोड़ पर बाइक और स्कूटी की टक्कर में बिजली कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अरनिया में मीटर रीडर के पद पर तैनात रमेश लाल(58) पुत्र अमरनाथ निवासी बरमाल कोठे बाइक जेके 02 ए एफ 8575 से विभाग के काम से फील्ड में जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान शेखुपुर गांव के पास एक मोड़ पर सामने से आ रही स्कूटी नंबर जेके 02 सीआर 1327 के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में रमेश लाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कूटी चालक को मामूली चोटें आईं। रमेश लाल को जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी व बाइक को कब्जे में लिया। देर शाम तक मामले में जांच जारी थी और पुलिस ने किसी भी धारा के तहत स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था। न स्कूटी चालक के नाम का पता चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें