फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बारामुला में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

Sun, 24 Dec 2023 10:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बारामुला में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। कश्मीर घाटी के बारामुले जिले में आतंकियों ने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया। इस हमले में उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
बारामुला - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में आतंकवादियों ने लक्षित हत्या को अंजाम दिया है। जिले में आतंकियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मस्जिद में अजान पढ़ रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला हुआ।

विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी - फोटो : फाइल फोटो

अखनूर

जम्मू के सीमावर्ती अखनूर सेक्टर के खौड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात को पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान की नडाला पोस्ट के पास से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने की कोशिश की। इसे भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों ने विफल कर दिया है। सेना के अनुसार इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। हालांकि, उनके साथी भागते समय शवों को भी घसीट ले गए।

विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने खंगाले जंगल, घरों में भी जांच हेलिकॉप्टर व ड्रोन की भी ली जा रही मदद

पुंछ के सुरनकोट में सैन्य वाहनों पर हमले के बाद से पुंछ और राजोरी के जंगली इलाकों में तलाशी अभियान भी जारी है। सुरक्षा बल थन्नामंडी, डीकेजी, दरहाल और मंजाकोट के जंगल खंगाल रहे हैं। घने जंगलों में हेलिकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।

सूत्रों के अनुसार सेना के पैरा कमांडो, सीआरपीएफ व पुलिस की एसओजी संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी पुलिस डॉ. हसीब मुगल, एसएसपी राजोरी अमृतपाल सिंह और सेना के राष्ट्रीय राइफल के कमांडर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। याद रहे कि वीरवार को पुंछ हमले के तत्काल बाद थन्नामंडी के डीकेजी के जंगल सुरक्षा बलों ने से लिए थे। डीकेजी से लगते मंजाकोट और दरहाल के जंगलों के आसपास भी घेराबंदी कर दी थी, जोकि शुक्रवार को भी जारी रही।

सुरक्षा बल लोगों के घरों में भी छानबीन कर रहे हैं ताकि आतंकी हमला करने वाले आतंकी भाग न सकें। सूत्रों के अनुसार थन्नामंडी के डीकेजी, शाहदरा शरीफ, भंगाई के घने जंगलों में हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। उधर, राजोरी-थन्नामंडी-बफलियाज सड़क पर यातायात शुक्रवार को भी बंद रहा। हमले के बाद से सड़क पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही पर शुक्रवार को भी बंद रही। अभी सैन्य वाहनों का ही आना-जाना है। कुछ दिन तक मार्ग पर यातायात बंद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें