फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बर्फानी भक्त अब तिरुपति बाला मंदिर में गुजार सकेंगे वक्त

Mon, 05 Jun 2023 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू। मां वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्त अब जम्मू में ही तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकेंगे। शहर के सिद्धड़ा स्थित मजीन गांव में बने तिरुपति बालाजी मंदिर में शनिवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ विशेष पूजा शुरू हुई। यह पूजा अब मूर्ति स्थापना होने तक दिन-रात रहेगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पूजा के लिए लिए आंध्रप्रदेश से 45 विद्वान जम्मू पहुंचे हैं।
विज्ञापन

मंदिर में यज्ञशाला में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि प्रज्वलित की गई थी। ये पूजा अब जारी रहेगी। आठ जून वीरवार को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु अब आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन इस तिरुपति बालाजी के मंदिर में कर सकेंगे। वर्तमान में इस मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। मजीन गांव में 496 कनाल में इस मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है। मंदिर को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर ही बनाया गया है। आठ जून तक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि मंदिर काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें