मैं खुद लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने और टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहा हूं। मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या अभी कम है, लेकिन जितने भी लोग आते हैं, उन्हें जागरूक करते हैं। मंदिर में धूप, घंटी आदि का उपयोग नहीं करने दिया जा रहा है। सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन को प्राथमिकता दी जा रही है।
-महंत द्वारिका नाथ, आप शंभू मंदिर
गुरु घर में आने वाले हर व्यक्ति को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हैं। उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में बताते हैं। जहां-जहां टीकाकरण हो रहा, उन केंद्रों के बारे में जानकारी दी जाती है। गुरु घर में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। कोविड एसओपी का पालन करवाया जा रहा है।
-पिरन दत्ता, अध्यक्ष रविदास सभा, जम्मू-कश्मीर