फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु भक्ति से दुखों से मिलता है छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के वार्ड नंबर छह में चल रही श्री मद्भागवत सप्ताह कथा के छठे दिन कथा वाचक आचार्य आशीष चतुर्वेदी ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान की भक्ति करने से दुखों से छुटकारा मिलता है। मन को शांति मिलती है। हमें कभी किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। समाज में एकता और भाईचारे से रहना चाहिए। बता दें, श्री मद्भागवत कथा दो मई को शुरू हुई थी और आठ मई तक चलेगी।
विज्ञापन

कथा वाचक आचार्य आशीष चतुर्वेदी ने भगवान श्री कृष्ण की लीला, मथुरा गमन, कंस वध, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा से संबधित कथा सुनाई। कथा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नरेन्द्र सिंह भाऊ, मोनू वर्मा, दीपक सिंह, काला सिंह, रीकूं खजूरिया, केवल सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें