फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद कीर्तन कर की कोरोना से मुक्ति की अरदास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाशोत्सव सादगी से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के कारण गुरुद्वारों में सिर्फ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में मुख्य ग्रंथी ने कोरोना से मुक्ति की अरदास की। शहर के चांद नगर स्थिति गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाकर शबद कीर्तन किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त राघव लंगर और उपायुक्त अंशुल गर्ग को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कोविड एसओपी का पालन करते हुए डेढ़ घंटे का कार्यक्रम करवाया जो, सुबह नौ से 10:30 बजे तक जारी रहा, जिसका लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे मंडलायुक्त राघव लंगर ने कहा कि प्रकाशोत्सव पर पहले बड़े स्तर का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन कोविड के कारण कार्यक्रम बड़ी ही सादगी के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सबको गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी से सीख लेने की जरूरत है। युवाओं तक उनके संघर्ष और त्याग को पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन टीएस वजीर ने कहा कि हम इस संकट के समय में सादगी से गुरु तेग बहादुर का प्रकाशोत्सव मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें