जम्मू। जम्मू राशन डीलर एसोसिएशन ने कोरोना े बीच प्रदेश प्रशासन पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में हड़ताल करने के साथ मई का राशन एडवांस में जमा न करने की चेतावनी दी है। महासचिव संजय अबरोल ने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा के साथ कई डीलर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राशन कार्ड धारकों का अंगुठा पकड़कर बायोमीट्रिक मशीन पर लगाने से कई डीलर संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जब तक कोरोना महामारी रहेगी, तब तक बायोमीट्रिक सिस्टम को बंद किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा करने में सरकार और विभाग आनाकानी कर रहे हैं। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी वे हड़ताल पर रहेंगे। गौर हो कि अगर डीलर राशन जमा नहीं करेंगे तो जम्मू में राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलेगा।