फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी, वैष्णो देवी के जल से होगा अयोध्या में भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ, माता वैष्णो देवी, शिव खोड़ी, पीरखो, सुकराला माता, बावे वाली माता, बाबा पैड़ देव स्थान समेत अन्य तीर्थ स्थलों से पवित्र जल और मिट्टी वीरवार को अयोध्या के लिए विहिप का दल लेकर रवाना होगा। पांच अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन में देश के अन्य क्षेत्रों की तरह जम्मू-कश्मीर के पवित्र धार्मिक स्थलों की मिट्टी व जल का भी प्रयोग होगा।
विज्ञापन

बुधवार को रिहाड़ी स्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न स्थलों से एकत्रित पवित्र जल और मिट्टी का विधि विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर संत दिनेश भारती, महंत रामेश्वर दास, महंत ह्दयनंद महाराज, संत गंगू राम, संघ के प्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह, विहिप के प्रदेश अध्यक्ष लीला करण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव अभिषेक गुप्ता, आयोजक सचिव विवेकानंद, उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह ठाकुर, बजरंग दल संयोजक नवीन सूदन, कार्तिक बजरंगी आदि मौजूद रहे।
संत दिनेश भारती ने कहा कि करीब पांच सदियों के बाद भगवान श्री राम मंदिर का अयोध्या में निर्माण कार्य पांच अगस्त को शुरू होने जा रहा है। इस पावन बेला पर जम्मू-कश्मीर के पवित्र धार्मिक स्थलों की मिट्टी व जल का प्रयोग भी भूमि पूजन में होगा। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की तरह जम्मू-कश्मीर के धार्मिक स्थलों की पवित्र मिट्टी और जल का श्री राम मंदिर के भूमि पूजन में प्रयोग होना समस्त जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व की बात है। विहिप के मीडिया सचिव राजेश भसीन ने बताया कि 30 जुलाई दोपहर 12 बजे विहिप मुख्यालय से पवित्र मिट्टी व जल लेकर अयोध्या के लिए विहिप का दल रवाना होगा।
विज्ञापन

संघर्ष के बाद पावन बेला आई : शर्मा
जम्मू। तवी आंदोलन के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने बाबा पैड़ देव स्थान ट्रस्ट व अन्य पदाधिकारियों के साथ बुधवार को विहिप के प्रदेश नेताओं को पवित्र जल और मिट्टी भेंट की। इस अवसर पर चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि 495 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण की पावन बेला आई है। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह और बाबा पैड़ देव स्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बाद संगठन की टीम अयोध्या का दौरा भी करेगी। इस अवसर पर सुभाष शास्त्री, रमेश शर्मा, राज कुमार गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुनीता कुंडल, संतोष कुंडल, व्यास देव, विशाल गुप्ता, ओम सिंह, ओम प्रकाश और बीएस जम्वाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें