पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन लाल शर्मा ने सांबा जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द राहत और मुआवजा मुहैया करवाने पर जोर दिया है।
मदन ने बुधवार को रंगूर कैंप, कमोर कैंप, कमोर, बरोटा कैंप, लगवाल, बाड़िया, मैडक आदि बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार और प्रशासन से अपील की कि बाढ़ से नुकसान झेलने वाले लोगों को तत्काल मुआवजा और राहत उपलब्ध करवाई जाए।
इस अवसर पर शर्मा के साथ पूर्व मंत्री मंजीत सिंह, डा. सतपाल, तीर्थ भगत, बाबुल गुप्ता, डा. पंकज, नत्था राम, कैप्टन बहादुर सिंह, राजेश चौधरी, गुरदास, गुरबचन, राज कुमार, दर्शन लाल आदि भी मौजूद रहे।
प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मांग की कि वह जम्मू संभाग में बाढ़ प्रभावित लोगों को भी तत्काल राहत उपलब्ध करवाए।