फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के नाबालिग दोषी की रिहाई कष्टदायक : जाजू

Mon, 21 Dec 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाम जाजू ने राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश को हिला कर रख देने वाले निर्भया कांड के नाबालिग दोषी की रिहाई को कष्टदायक बताते हुए कानून में बदलाव की जरूरत जताई है।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में मौजूद रहे शाम जाजू ने इस मामले पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जघन्य अपराध के नाबालिग दोषी की रिहाई से जन भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसका उन्हें भी दुख है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को कानून में बदलाव से ही रोका जा सकता है। केंद्र में वर्तमान में सक्षम सरकार है और उन्हें लगता है कि इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


अपने संबोधन में जाजू ने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश जम्मू-कश्मीर की ओर अपेक्षाओं भरी नजरों से देख रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व शक्ति बनाने की तरफ अग्रसर हैं। उन्होंने कहा, मोदी के कुशल नेतृत्व में चीन की विकास दर को पीछे छोड़ भारत आगे निकल गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें