फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 20 को

Thu, 09 Oct 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सितंबर में बाढ़ के कारण 16 सितंबर को होने वाले विशेष दीक्षांत समारोह को स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब जेयू प्रशासन दिवाली के दूसरे ही दिन 24 अक्तूबर को छात्रों को मेडलों एवं डिग्रियों से नवाजेगा।
विज्ञापन


इसके लिए 20 अक्तूबर को जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में सुबह दस बजे रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी। छात्रों को इसके लिए गाउन कमेटी के कन्वीनर डा. जितेंद्र खजूरिया से अपने गाउन और कैप प्राप्त करने के लिए भी कहा गया है।

इसके लिए छात्रों को 1200 रुपये फीस के तौर पर जमा करवाने होंगे, जो कि गाउन की सिक्योरिटी फीस के रूप में होंगे, जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा। जेयू प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर छात्रों को इस बात से अवगत करवाया गया है कि बिना रिहर्सल के कोई भी छात्र दीक्षांत समारोह में भाग नहीं ले सकता है।
विज्ञापन

 
पड़ सकता है गोलाबारी का असर
पाकिस्तान की तरफ से सीमांत क्षेत्रों में की जा रही निरंतर गोलाबारी का असर विशेष दीक्षांत समारोह पर भी पड़ सकता है। समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राज्यपाल एनएन वोहरा मुख्य अतिथि होंगे। जिस तरह से सीमा पर हालात बने हुए हैं, अगर ऐसा ही रहा तो इससे विशेष दीक्षांत समारोह पर भी असर पड़ सकता है। दूसरी तरफ छात्रों ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

रिसर्च स्कालर एसोसिएशन के नेता राकेश चिब ने कहा कि दिवाली के दूसरे ही दिन समारोह करवाना जायज नहीं है। उन्होंने कहा, एक तो दिवाली की छुट्टियां है और दूसरा सीमा पर भी हालात सही नहीं हैं। जेयू प्रशासन को इसके लिए आगे की कोई तारीख सोचनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें