फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी: जेएंडके ने 40 बार के चैंपियन मुंबई को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्राफी मुकाबले में जम्मू कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए 40 बार के चैंपियन मुंबई को चार विकेट से मात दे दी। गत सत्र में रणजी ट्राफी टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची जेएंडके की टीम की इस एतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्विट कर खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


जेएंडके की जीत में उसके अंतरराष्ट्रीय स्टार शुभम खजूरिया और परवेज रसूल ने मुख्य भूमिका निभाई। मुंबई में चल रहे रणजी मुकाबले में जेएंडके की टीम ने पहले दिन से ही रणजी की बादशाह रही मुंबई टीम पर पकड़ बनानी शुरू कर दी थी।

पहली पारी में जेएंडके ने मुंबई को मात्र 236 रनों पर समेट दिया था। इसके बाद मेहमानों ने 254 रन बनाते हुए मेजबान मुंबई के खिलाफ 18 रन की मामूली लेकिन मनोवैज्ञानिक बढ़त ले ली थी।
विज्ञापन

40 बार के चैंपियन मुंबई को हराया

इसका फायदा उठाते हुए मेहमान जेएंडके ने मेजबान मुंबई को दूसरी पारी में भी 254 रनों के कम स्कोर पर समेट दिया था। जिसके बाद जेएंडके को जीत के लिए दूसरी पारी में मात्र 237 रनों की जरूरत थी।

मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके ने एक विकेट खोकर 58 रन बना लिए थे। जिसके बाद उसे इतिहास रचने के लिए अंतिम दिन मात्र 179 रनों की जरूरत थी।

जिसे मेहमान जेएंडके की टीम ने आसानी से चार विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया। जेएंडके की जीत में चौथे दिन जहां हरदीप ने 41 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई

इसके अलावा पहली पारी में शानदार 107 रन बनाकर जीत का आधार तय करने वाले शुभम खजूरिया ने दूसरी पारी में भी शानदार 78 रन बनाकर जीत की इबारत लिख दी।

अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर उपेक्षित रही जम्‍मू कश्मीर की रणजी टीम की यह उपलब्धि कई मायनों में महत्वपूर्ण है। टीम ने ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में 40 बार की रणजी ट्राफी चैंपियन मुंबई को तो मात दी ही पिछले साल के शानदार सफर को भी जारी रखा, जब टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

टीम के इस शानदार प्रदर्शन का ही इनाम था कि कप्तान परवेज रसूल को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली। वहीं टीम की इस एतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें