फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रवि की मौत से छाया मातम, गांव में कोई चूल्हा नहीं जला

विज्ञापन
मृतक रवि का फोटो: स्रोत: पूर्व सरपंच
विज्ञापन
- रियासी के माहौर में भूस्खलन की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में एक युवक चिनैनी के खरूबा गांव का था
विज्ञापन

- शादी को लेकर बातचीत चल रही थी, रिश्ता अभी पक्का नहीं हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जिला रियासी में मंगलवार की देर रात को भूस्खलन के कारण टेंट में रह रहे दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चिनैनी तहसील की मानतलाई पंचायत के खरूबा गांव के रहने वाले रवि की जान चली गई। बुधवार को रवि के घर में मातम छाया रहा। उसकी मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में कोई चूल्हा भी नहीं जला।
गांव में हर कोई रवि की मौत की खबर सुनकर हैरान था। परिवार में सबसे छोटा 23 वर्षीय रवि कटड़ा में रेहड़ी पर टी स्टॉल चलता था। उसका स्वभाव मिलनसार था। वह जब भी गांव में पहुंचता तो हर किसी से मिलता था। आज उसी गांव खरूबा में सन्नाटा पसरा रहा। मानतलाई, बप्प, सराड़, बांई, सुद्धमहादेव तथा अन्य गांवों से लोग उसके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन

पंचायत बांई के पूर्व सरपंच राकेश चंद अंताल ने बताया कि रवि दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा है। बहन और भाई की शादी हो चुकी है। रवि कटड़ा में काम करता था और रियासी जिले के माहोर के निकट शिव मंदिर में काम करने के लिए गया हुआ था। उसके चाचा लेखराज ने बताया कि रवि के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। रवि पूरे परिवार का दुलारा था। गांव में जब भी रवि आता था तो वह सभी से मिलता था। रवि पिछले लगभग छह साल से कटड़ा में काम कर रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे उसने घर पर फोन कर बताया था कि वह माहौर जा रहा है। उसके निकट शिव मंदिर में बुधवार को जागरण तथा भंडारा है, इसलिए वह काम के सिलसिले से जा रहा है। चाचा ने बताया कि रवि की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। अभी रिश्ता पक्का नहीं हुआ था। उन्होंने मांग उठाई कि जो लोग रवि को लेकर गए थे उनकी जिम्मेदारी थी लेकिन उसको सकुशल वापस लाते। इन लोगों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। रवि अपने माता-पिता बहुत देखभाल करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें