फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित मेयर और काउंसलरों से मिले राममाधव, घाटी में बनी स्थिति पर की चर्चा

Fri, 09 Nov 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राममाधव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव गुरुवार को घाटी के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर जुनैद मट्टू व अन्य पार्षदों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


साथ ही नए काउंसलरों व पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर घाटी में निकाय चुनावों के बाद बनी स्थिति पर भी चर्चा की। माधव करीब तीन बजे श्रीनगर पहुंचे। वह सीधा गुपकार स्थित हरी निवास गए। 

कुछ देर रुकने के बाद वे होटल ताज गए जहां उन्होंने भाजपा के काउंसलरों को सम्मानित किया। वे नवनिर्वाचित मेयर जुनैद मट्टू समेत अन्य कई काउंसलरों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान माधव के साथ पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन, पीडीपी के पूर्व नेता इमरान रजा अंसारी, आबिद अंसारी, यासिर रेशी भी मंच साझा करते दिखे। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार राम माधव शुक्रवार को पार्टी के नेताओं की बैठक बुला सकते हैं जिसमें वह आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। इसके अलावा वह सज्जाद लोन और राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें