दोमाना। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह तिरंगा रैलियां निकली गईं। बीएसएफ की 12 बटालियन ने सीमावर्ती क्षेत्र गोलपतन पोस्ट में गुज्जर समुदाय के लोगों के साथ तिरंगा रैली निकाली। इसमें लोगों को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने और तिरंगा फहराने की अपील की गई। रैली में सेक्टर मुख्यालय बीएसएफ सुंदरबनी के उपमहानिरीक्षक महावीर प्रसाद, कमांडेंट 12 बटालियन दिलबाग सिंह, 6 अधिकारी, 12 अधीनस्थ अधिकारी, 60 जवान शामिल रहे।
आम आदमी पार्टी की ओर से मढ़ में कार-बाइक और ट्रैक्टर रैली निकाली। इसका आयोजन आप नेता जोगेंद्र संगम फौजी के नेतृत्व में किया गया। इसमें पुरुषोत्तम चिब, ओम प्रकाश और नीतीश संगम शामिल रहे। मढ़ में सुखनंदन चौधरी ने ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली। ये रैली गजनसू से लेकर हल्का मढ़ तक निकली गई।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव और ग्रामीण जिला की प्रभारी वैष्णो देवी के नेतृत्व में वार्ड नंबर 65 अनुराधापूर्ण बरनाई में लोगों के घर जा कर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर डीडीसी जिला अध्यक्ष भारत भूषण, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ओमी खजूरिया, जिला अध्यक्ष राजिंदर सिंह चिब, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी देवी, मंगल सिंह, अंजली चौहान, तृप्ता राणा आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस द्वारा मुट्ठी से तिरंगा रैली निकाली गई जो घो मन्हासा में समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री मूला राम, जिला अध्यक्ष हरी सिंह चिब, उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार हैप्पी, प्रदेश युवा अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, बीडीसी चेयरमैन कुलदीप भगत, बिट्टू रामपाल, रतन लाल, सरपंच जगदीश, गोपाल आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कंगर मोड से सिंवलवाला तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंगल सिंह चिब आदि मौजूद रहे।