फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग-पेट्रोल पंप संचालकों में समझौता, शहर में बहाल हुई पेयजल टैंकर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जलशक्ति विभाग की पेयजल टैंकर सुविधा रविवार को चौथे दिन बहाल हो गई है। रविवार को 80 से ज्यादा टैंकरों से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति की गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जेएमसी की टैंकर सेवा अभी बंद है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों और जलशक्ति विभाग के बीच समझौता होने के बाद टैंकरों में तेल भरने पर काम सुबह ही शुरू हो गया। पानी की आपूर्ति नरवाल पंपिंग स्टेशन से हुई। जलशक्ति विभाग की ओर से तीन माह से टैंकरों में तेल भरवाने पर 55 लाख रुपये के बिल का भुगतान नहीं करने से संचालकों ने तेल देना बंद कर दिया था। इससे जलशक्ति विभाग की टैंकर सेवा बंद हो गई थी। प्यास बुझाने के लिए लोग एक हजार से 1500 रुपये अदा कर निजी टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर रहे। शहर में गत तीन दिनों में टैंकरों के लिए औसतन 2200 से ज्यादा लोगों की कॉल आई है। रोजाना शहर में जरूरत के हिसाब से 160 टैंकर पानी की आपूर्ति होती है।
इन इलाकों में मिली पहले सुविधा
सुविधा शुरू होने के बाद न्यू प्लाट, जानीपुर, रिहाड़ी, गांधी नगर, गंग्याल, कुंजवानी, कालिका कॉलोनी, बाहु फोर्ट, गोरखा नगर, सिद्दड़ा, नरवाल, बठिंडी, सुंजवां, मुट्ठी और पुराने शहर में पहले टैंकर से पानी मुहैया करवाया गया। यहां पर तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से टैंकर सेवा बहाल कर दी गई है। डिमांड के हिसाब से पानी के टैंकर अलग-अलग जगहों में भेजे गए हैं। पहले टैंकर सेवा बंद हो गई थी।
- विजय गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें