सात फरवरी को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव की चार सीटों के मतदान के लिए सियासत गर्म हैं। विधानसभा में विधायकों के नंबर गेम के हिसाब से तीन सीटों पर तो भाजपा और पीडीपी के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय ही है।
सियासी शह और मात का खेल सिर्फ एक सीट पर है और इसी सीट पर कांग्रेस नेकां के संयुक्त उम्मीदवार एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद चुनाव मैदान में है।
निर्दलीय विधायकों के सहारे इस सीट पर गुलाम नबी आजाद भी जीत सकते हैं और भाजपा-पीडीपी को अगर निर्दलीय विधायकों का साथ मिला तो वह भी इस सीट पर बाजी मार सकते हैं।
इसी गणित को बैठाने के लिए कांग्रेस, भाजपा और पीडीपी में मंथन का दौर जारी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वयं गुलाम नबी आजाद भी निर्दलीय विधायकों के समर्थन के लिए जम्मू में ही हैं।