फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: ऊंची आवाज में गानों के साथ तेज गति से चल रही थी मेटाडोर, संतुलन बिगड़ा और पलटी, एक की मौत, 17 घायल

Sun, 21 Jan 2024 05:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में सड़क पर यात्री वाहन के पलटने से हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
राजोरी में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के राजोरी जिले की कालाकोट उपमंडल के बुद्धल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले तरयाठ इलाके में एक मेटाडोर दुर्घटना का शिकार हो गई। मेटाडोर यात्रियों को लेकर राजोरी के तरयाठ से रियासी के पौनी की ओर जा रही थी।  इस दौरान रास्ते में वह पलट गई। आरोप है कि वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए थे। इसी बीच गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।

विज्ञापन


दुर्घटना में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रीतम लाल पुत्र ईशर दास निवासी नारला बम्बल खवास राजोरी के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के अस्पताल ले जाया गया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें