फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Accident: 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी इको कार, नौ घायल

Thu, 18 May 2023 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में इको कार सड़क करीब पचास फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे उसमें सवार नौ यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
Rajouri - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में एक इको कार हादसे का शिकार होकर करीब पचास फीट गहरी खाई में जा गिरी है। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग पर एक इको कार राजोरी की ओर आ रही थी। इस दौरान कंडीगाला में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन लोगों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मामले का संज्ञान लेते हुए गाड़ी को जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें