पाकिस्तान ने फायरिंग की आड़ में आतंकियों के घुसपैठ करवाने की कोशिश तब की है जब सोमवार को लद्दाख में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण एक पुल का उद्घाटन करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत दौरा करेंगे।
राजनाथ सिंह और जनरल रावत लेह में दरबुक को चीन सीमा से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दौलत बेग ओल्डी से जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पर बने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुल का उद्घाटन करने आज पूर्वोत्तर लद्दाख का दौरा करेंगे। पुल का नाम भारतीय सेना के प्रतिष्ठित सैनिक कर्नल शेवांग रिनशेन के नाम पर रखा गया है। कर्नल लद्दाख के रहने वाले थे।
मोदी ने दो दिन पहले ही दे दिए थे संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन पहले 18 अक्तूबर को हिसार रैली में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अब आतंकियों का इंतजार नहीं, इंतजाम किया जाएगा। पाक के खिलाफ बडे़ कदम का संकेत देते हुए पीएम ने कहा था कि यह मोदी है जो ठान लेता है करके ही रहता है।