फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी : बाजारों में छाई वीरानी, ठंड में बढ़ोत्तरी, घरों में रहने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश के जारी रहने के कारण नगर के मुख्य बाजार में वीरानी छाई रही। दुकानदार ग्राहकों की राह ताकते रहे, लेकिन लोग जरूरी सामान लेने के लिए ही निकले। बारिश से ठंड में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

जिला के सभी क्षेत्रों में बारिश हुई। जिला के पहाड़ी क्षेत्र माहौर, गुलाबगढ़, दरमाड़ी, सुंगड़ी व चसाना के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। इससे लोग घरों में ही रहे। प्रशासन तथा पुलिस विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर किसी भी आपदा की स्थिति में चौबीस घंटे संपर्क करने को कहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें