रियासी। नगर के मुख्य बाजार में अशोक कुुमार की दुकान पर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा।
गौरतलब है कि दुकानदार अशोक कुमार की दुकान पर कुछ दिन पहले नोटों के हार चोरी हुए थे। इसकी पूरी घटना पास स्थित एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई थी। फुटेज में दुकान के शटर में लगे ताले तोड़ कर आरोपी नोटों के हार उठाकर जनाना पार्क की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने इसी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
कई स्थानों पर दबिश दी। फोटो से उक्त आरोपी की पहचान करने में कामयाबी मिली। पुलिस ने आरोपी राकेश सिंह निवासी ठिल्लू जो विस्थापित कॉलोनी तलवाड़ा में रहता है, उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन कटड़ा में भी केस दर्ज है।