फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में 49 मिलीमीटर पानी बरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून के आखिरी पड़ाव में जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू में सोमवार की सुबह अचानक बदले मौसम से कुछ ही देर में आसमान से 49 मिलीमीटर तक पानी बरस गया। लेकिन बाद में मौसम साफ हो जाने पर तपिश और उमस ने परेशान किया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा। कश्मीर में तपिश में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 8 से 10 सितंबर तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसका असर कश्मीर संभाग पर भी दिखेगा।
विज्ञापन

जम्मू शहर में सोमवार की सुबह की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई। इससे दोपहिया वाहनों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई इलाकों में नालियों में जलभराव से गंदगी फैलने से नगर निगम की पोल भी खुली। दोपहर तक मौसम के साफ होने से तपिश के साथ उमस ने जोर पकड़ा।
दिन का तापमान 34.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 88 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई। जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 32.0, बटोत में 28.5, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 32.6, पहलगाम में 26.4 और गुलमर्ग में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें