फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान गिरा

विज्ञापन
अखनूर में हुई ओलावृष्टि।
विज्ञापन
अखनूर। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान गिर गया। कई जगहों पर गेहूं सहित अन्य की फसलों को नुकसान हुआ है। लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

शनिवार करीब आठ बजे को क्षेत्र के चौकी चोहरा, मैरा मेंदरिया, टांडा, चननी, दसकाल, भारदा सहित अन्य गांवों
में बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस पर तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। बारिश और ओलावृष्टि से कई जगहों पर गेहूं सहित अन्य की फसलों क्षतिग्रस्त होने पर किसानों को चिंता में डाल दिया है। शनिवार देर रात तक जारी बारिश से और ओलावृष्टि से सीमावर्ती के कई गांवों में बिजली ठप हो गई। जो देर रात तक सुचारु नहीं हो सकी। किसान केपी सिंह ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से अन्य फसलें भी खराब हुई हैं। राम दास ने बताया कि बारिश होने पर सर्द हवा चलने लगी। ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, फसल एक तरफ गिर गई है।
विज्ञापन

किसान कुलदीप राज ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसल खराब से परिवार के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है, वहीं बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें