अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को कस्बे में कामेश्वर मंदिर में एक बैठक हुई। इसमें अपने अधिकार के लिए नारेबाजी की गई। बैठक की अध्यक्षता जोन अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में पूर्व पैरामिलिटरी सैनिकों ने भाग लिया।
बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि पैरामिलट्री सैनिकों के साथ हर जगह सौतेला व्यवहार होता आ रहा है। अब सरकार के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने कहा हमारे अधिकार की लड़ाई है, हम हर हाल में अपना अधिकार लेकर रहेंगे। मार्च में हमारी संस्था की एक बैठक जम्मू में होगी, जिसमें सभी भूतपूर्व पैरामिलिट्री सैनिक इसके लिए तन मन धन से तैयार रहे । बैठक में शामिल सुरजीत सिंह राम लाल डोगरा, बलदेव शनि, सोम नाय, थोडू राम, चग्गर सिंह, मोहन लाल बोध राज. गणेश बाम आदि उपस्थित थे। संवाद