फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब का जलस्तर 32 गेज तक पहुंचा

विज्ञापन
अखनूर के जियो पोता घाट पर तैनात पुलिस।
विज्ञापन
अखनूर। पहाड़ों पर तीन दिन से हो रही बारिश से चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। जो खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दरिया के आसपास रहने वालों को नहीं जाने की हिदायतें जारी की है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे चिनाब दरिया का जलस्तर 31 गेज रहा, जो 11 बजे 32 गेज हो गया। इसके बाद दोपहर एक बजे जलस्तर 32.3 पहुंच गया। जबकि खतरा 35 गेज है। इसके साथ ही प्रशासन ने अलर्ट जारी करके दरिया के आसपास रहने वाले 14 गांवों और छह पंचायत के लोगों को दरिया के पास नहीं जाने की हिदायत दी है। अखनूर कस्बे के चिनाब दरिया के जियो पोता, चंदिया और हरि मंदिर घाट पानी से डूब गए। ऐतिहासिक जियो पोता घाट के मंदिर का कुछ हिस्सा भी डूब गया। चिनाब दरिया से सटे गांव इंद्री पतन, लेहिया, बकोर, भमाल, गडखाल, नजवाल, छन्नी, मंहते भट्टी, नरसिंहपुर, राजपूरा सहित अन्य गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया है। दरिया में पानी अधिक आने पर लोगों को हटाया जाएगा।
एसडीएम चांद किशोर शर्मा ने बताया चिनाब दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ने से अलर्ट जारी करके दरिया के आसपास लोगों को नहीं जाने की हिदायतें जारी की गई है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने पर दरिया के किनारे लोगों को नहीं जाने देने के लिए पुलिसकर्मियों और एचआरडीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मियों ने चंदिया, जियो पोता और हरि मंदिर घाटों से बडी संख्या में एकत्रित लोगों को हटाया गया। पहाड़ों में लगातार बारिश से चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। दोपहर बाद जलस्तर कम होने के बाद शाम को जलस्तर फिर से बढ़ने लगा। चिनाब दरिया मे जलस्तर बढ़ने के पर बड़ी संख्या में सुबह से शाम तक जंगली लकड़ी वह करके आती रही, जबकि विभिन्न घाटों सहित गांवों के लोग ट्यूब से तैर कर लकड़ी पकड़ते रहे। बाढ़ में कई मवेशी भी बहते हुए आए।
विज्ञापन

32 फीट तक पहुंचा चिनाब का जलस्तर
ज्यौड़ियां। दरिया चिनाब के बढ़ते जलस्तर को देख कर प्रशासन तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से चिनाब दरिया के आसपास के सभी गांवों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। लोगों को सूचित कर दिया है कि वह लोग चिनाब के आसपास नहीं जाएं। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार चिनाब का जलस्तर 32 फीट तक पहुंच गया है। 36 फीट पर खतरे का निशान जलस्तर खतरे के निशान से कभी चार फीट कम है, लेकिन बढ़ने की चेतावनी है क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और उम्मीद है कि नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है। जो नदी, नालों, जल निकायों और विशेष रूप से चिनाब नदी से सटे क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि जल निकायों और फिसलने वाले क्षेत्रों के पास रहने वाले परिवारों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और यदि उन्हें जीवन या संपत्ति के लिए कोई खतरा महसूस होता है तो प्रशासन की तरफ से उनको सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए बंदोबस्त कर दिए गए हैं। प्रशासन की तरफ से खौड़ में पांच केंद्र बना दिए गए हैं। एसडीएम ने आज परगवाल क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया। वहीं चिनाब के बढ़ते जलस्तर को देख कर चिनाब के आसपास के गांवों के लोग सहम गए हैं। क्योंकि खौड़ के गांव गरजाल, बकोर, दत्तयाल, इनदरी, दानपुर, भोरपुर तथा ज्यौड़ियां के गांव सितडेयाल, चजमां, दलपत आदि बिलकुल चिनाब के किनारे पर हैं।
डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ ने चिनाब के आसपास के गांवों का दौरा कर जायजा लिया और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा कि इस मौके पर उनके साथ पंचायत मटके के सरपंच सवर्ण सिंह मनहास भी उपस्थित रहे।
परगवाल में लोगों को चिनाब किनारे न जाने की दी सलाह
परगवाल। पुलिस ने मुनादी कर लोगों को चिनाब दरिया के किनारे न जाने की सलाह दी। इस दौरान गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगा कर चिनाब किनारे बसे गांव नरसिंहपुर, परगवाल, सजवाल, गवाढ़ ब्राह्मण कोठे, गुढ़ा मन्हासां, दानपुर और हमीरपुर कोना पहुंच कर जलस्तर बढ़ने की संभावना के बीच लोगों को दरिया किनारे न जाने की सलाह दी। लोगों से मवेशियों को भी दरिया से दूर बांधने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से रात में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पुलिस या दूसरे महकमे से संपर्क करने के लिए भी कहा। संवाद
एसडीएम ने किया परगवाल क्षेत्र का दौरा
दरिया चिनाब किनारे पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा
परगवाल। राज्य में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से यहां नदियां नाले उफान पर है। वहीं सीमा क्षेत्र परगवाल में चिनाब दरिया से सटे गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को दरिया किनारे ना जाने की सलाह दी है।
इसी के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम अनिल ठाकुर ने दरिया से सटे गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कई प्रशासनिक अधिकारियों समेत नायब तहसीलदार संसार सिंह और सरपंच भूपेंद्र सिंह भी थे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कई निर्देश जारी किए। उन्होंने सरपंचों पंचों को भी स्थिति पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ प्रशासन से भी तालमेल बनाए रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें