फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के लापता होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
सांबा के मनानु में बाढ के पानी के डर से दुसरे मोहल्ले मे पनाह लेने बाले बच्चे अपने पिता के साथ - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के मनानु गांव के ग्रामीण सुखदेव कहीं बाहर गया था। इस बीच हुई मूसलाधार बारिश से उनके तीन बेटे बाढ़ के पानी से डर गए। वह ऊपर मोहल्ले में चले गए। सुखदेव के घर में बाढ़ का पानी भर गया। जब उन्होंने देखा कि उनके तीनों बच्चे लापता हैं। तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान आशंका जताई गई कि तीनों बच्चे बाढ़ में बह गए हैं। ऐसे में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पता चला कि बच्चे बाढ़ के पानी में बहे नहीं हैं बल्कि डर के कारण ऊपर मोहल्ले के राज देवी के घर में पहुंचे गए हैं। बाद में उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

----
सांबा सुंब मार्ग पर पड़ने वाले नालों में बारिश का पानी उफान पर चल रहा था। इसी बीच एक यात्री मिनी बस व एक निजी वाहन जब नाला पार कर रहे थे, तो अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। दोनों वाहन पानी में फंस गए। गनीमत यह रही कि मिनी बस में चालक व सह चालक ही थे। वे मौका देख कर बस से बाहर निकल गए। पानी का बहाव कम होने पर स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार सांबा-सुंब मार्ग पर पड़ने वाले नालों पर पुल बनाने की मांग की गई है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने से लोगों को आने जाने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें